Home /सरकारी योजना
आधिकारिक सूचना
स्रोत:

डीडब्ल्यूबीडीएनसी ने डीएनटी समुदायों के लिए 2025-26 में ऐतिहासिक प्रगति की

सरकारी योजना टीम1 महीने पहले
डीडब्ल्यूबीडीएनसी ने डीएनटी समुदायों के लिए 2025-26 में ऐतिहासिक प्रगति की

विस्तृत जानकारी (Full Details)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी) ने आर्थिक सशक्तिकरण योजना (सीड) के तहत 2025-26 में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। डीडब्ल्यूबीडीएनसी शिक्षा, आजीविका विकास, आवास एवं स्वास्थ्य कवरेज के माध्यम से डीएनटी, एनटी और एसएनटी समुदायों के उत्थान के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान, डीडब्ल्यूबीडीसी ने अपने शैक्षिक सशक्तिकरण घटक के अंतर्गत 26.75 करोड़ रुपये का वितरण किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 402.8 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। इस असाधारण वृद्धि के साथ-साथ पहुंच में भी बहुत विस्तार हुआ है जिससे 4,485 लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 714 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि को दर्शाता है। आजीविका घटक के अंतर्गत, डीडब्ल्यूबीडीसी ने 64,701 लोगों के सशक्तिकरण के लिए 16.00 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 220 प्रतिशत से अधिक की महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता है। इस घटक ने आठ राज्यों में 5,623 स्वयं सहायता समूहों के गठन को गति प्रदान की है, जिससे जमीनी स्तर पर उद्यमिता एवं समुदाय-आधारित आर्थिक मजबूती को बढ़ावा मिला है। स्वास्थ्य घटक के अंतर्गत, 73,569 आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 419 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि है, जिससे देश के कुछ सबसे वंचित समुदायों को स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में उल्लेखनीय मजबूती मिली है। यह उल्लेखनीय प्रगति डीएनटी समुदायों के लिए शैक्षिक सशक्तिकरण, आजीविका सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाने में सीड की प्रभावशीलता को दर्शाती है। डीडब्ल्यूबीडीएनसी पूरे देश में डीएनटी समुदायों के समावेशी विकास एवं सतत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें शिक्षा, आजीविका, आवास एवं स्वास्थ्य पर निरंतर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Telegram चैनल से जुड़ें

सरकारी नौकरी और योजनाओं की सबसे तेज जानकारी के लिए

अभी ज्वाइन करें

Share this Job Alert